
उत्तराखंड : ICC Men’s T20 World Cup 2026 में टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में धमाल मचा दिया है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में 7 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली है. इस जीत के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय टीम समेत पूरे देश को बधाई दी है.
धामी ने एक्स पर लिखा कि ‘टीम इंडिया की दहाड़ के आगे अंग्रेज पस्त..! T-20 विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को करारी शिकस्त देकर फाइनल में जगह सुनिश्चित करने पर भारतीय क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. टीम इंडिया पर हमें गर्व है. फाइनल के लिए ढेरों शुभकामनाएं.’
बता दें कि भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 253/7 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसमें संजू सैमसन की तूफानी पारी (89 रन) और अन्य बल्लेबाजों के योगदान ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. इंग्लैंड ने पीछा करते हुए अच्छी शुरुआत की, लेकिन अंत में 246/7 पर सिमट गई. इस जीत ने भारत को फाइनल में पहुंचा दिया है, जहां अब विश्व विजेता बनने से सिर्फ एक कदम दूर है.




